रायगड़ा| व्यक्तिगत परिवर्तन से समष्टिगत परिवर्तन का संदेश वहन करने वाला द्वितीय विश्व ध्यान दिवस सोमवार को रायगड़ा स्वायत्त महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महर्षि विद्यामंदिर के अध्यक्ष रंजन साहू ने सभी से ध्यान को नियमित अभ्यास में शामिल करने का आग्रह किया। अध्यक्ष और आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका डॉ. सरस्वती राय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाया और गुरुदेव के निर्देशित पंचकोष ध्यान का अभ्यास भी कराया। इस मौके पर प्राध्यापक एम श्रीनिवास आचारी, लेफ्टिनेंट उदय नायक, सुब्रत प्रधान, भवेश महांति, पी अरुण कुमार, अजय रैत, मोनालिसा पाणिग्राही, शंकर पेदुर, हेमंत स्वाईं सहित अन्य मौजूद थे।


