कोंडागांव में धान उपार्जन केंद्र बांसकोट के प्रभारी प्रबंधक जसराज शार्दूल पर धान खरीदी में फर्जी एंट्री करने का आरोप है। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शार्दूल पर कई गंभीर आरोप सामने आए थे। आरोप है कि उन्होंने फर्जी ऋण वितरण भी किया। इस कार्य से शासन और समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचा। केंद्र में लापरवाही बरतने के लिए भी उन्हें दोषी पाया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रस्ताव क्रमांक 1 के तहत उन्हें प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के सेवा नियम 2018 की धारा 16.5 (3) के अनुसार तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया है। पहले उन्हें नियम 16.4 के तहत दोषी पाया गया था।


