खैरागढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ITBP की पहल:कटेमा गांव में चलाया स्वच्छता अभियान; जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर की सफाई

खैरागढ़ के कटेमा गांव में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 40वीं बटालियन ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। कटेमा कैंप के जवानों ने कमांडेंट अनंत नारायण दत्ता के मार्गदर्शन में नक्सल प्रभावित इलाके में यह अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में कई ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। ग्रामीणों ने आईटीबीपी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग का वादा किया। इस तरह के प्रयास न केवल गांव को स्वच्छ बनाने में मदद करेंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाएंगे। स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत ITBP के सहायक कमांडेंट भट्ट ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने स्वच्छता को एक आदत बताते हुए कहा कि यह बीमारियों से बचाव का जरिया है। कमांडेंट दत्ता ने कहा कि यह अभियान स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच विश्वास को भी मजबूत करता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। बता दें कि यह आयोजन सहायक कमांडेंट श्याम भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया जिसमें गांव के पंच तेजराम सहित आईटीबीपी के इंस्पेक्टर मंटू कुमार, मंगल उरांव, यशपाल, रूप सिंह, सुरेश और धर्मेंद्र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *