कोंडागांव में कांग्रेस भवन के सामने BJP का प्रदर्शन:नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया को जेल भेजने की मांग; कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी परिवार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी होश में आओ” और “सोनिया गांधी जवाब दो” जैसे नारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया था। प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगाए गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस भवन में कोई मौजूद नहीं था। कांग्रेस नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामला एक विवादित कानूनी मुद्दा है। इस मामले में कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *