सुकमा में 22 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा:इनमें 9 महिलाएं भी, 40 लाख रुपए के हैं इनामी, दंपति पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली दंपति समेत कुल 22 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। इनमें 9 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एनकाउंटर के भय और गांव में विकास को लेकर इन सभी नक्सलियों ने संगठन छोड़ दिया है। हिंसा का रास्ता छोड़ने के बाद पुलिस से कहा कि गांव में विकास करेंगे। सरेंडर करने वाले ये सभी नक्सली माड़ डिवीजन एवं नुआपाड़ डिवीजन में सक्रिय थे। इनमें एक 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख रुपए, 1 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख, 2 पुरुष और 5 महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए और एक पुरुष नक्सली पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। SP बोले – बड़ी कामयाबी सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। अलग-अलग इलाकों में सारे नक्सली सक्रिय थे। कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। इनके आत्मसमर्पण से नक्सल संगठन जरूर कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त गांव को विकास कार्य के लिए एक करोड़ रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *