कोटा पुलिस ने साल में 720 अपराधियों को पकड़ा:चाकूबाजी के 101 मामले दर्ज हुए,1 लाख 12 हजार 123 चालान बनाए

कोटा शहर पुलिस ने साल 2024 में कुल 720 अपराधियो को गिरफ्तार किया। इनमें 151 इनामी, 535 स्थाई वारंटी, 5 पीओ, 30 भगोड़े अपराधी शामिल थे। साल 2024 की कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि साल 2024 में 50 हजार के इनामी अपराधी अक्षय गुर्जर, मुनव्वर हुसैन, सिराज अहमद उर्फ चिग्गा,असलम शेर खां उर्फ चिंटू, लाखन पारदी व 25 हजार के इनामी अपराधी फैजल उर्फ बच्चा,जमरूद्दीन की गिरफ्तारी विशेष रही। सिटी एसपी ने बताया कि साल 2023 में आईपीसी/ बीएनएस में 5671 की तुलना में साल 2024 में 4672 प्रकरण दर्ज हुए।जो साल 2023 से 18 प्रतिशत की कमी रहे। इनमें मुख्यता हत्या के प्रयास में 10 फीसदी, नकबजनी में 33 फीसदी, अपहरण में 4 फीसदी, बलात्कार में 9 फीसदी व चोरी में 17 फीसदी की कमी रही।
साल 2023 में फायरिंग के 17 प्रकरण की तुलना में 2024 में 8 प्रकरण दर्ज हुए। वहीं चाकूबाजी के मामलों में भी कमी आई। साल 2023 में चाकूबाजी के 131 प्रकरण की तुलना में 2024 में 101प्रकरण दर्ज हुए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए साल 2023 में एमवी एक्ट के तहत 1,0 11 16 चालान की तुलना में साल 2024 में 1,12,1 23 चालान किए गए। जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 2023 में 1349 की तुलना में 2024 में 1577 कार्रवाई की। स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ 2023 में 24,884 की तुलना में 2024 में 34,885 कार्रवाई की गई। तीन से ज्यादा सवारी बिठाकर स्टंट करने वाले व आवारागिर्दी करने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर 4309 कार्रवाई कर 447 वाहन जप्त किए।
उन्होंने बताया कि साल 2024 में मानव तस्करी विरोधी यूनिट व कोटा पुलिस द्वारा 224 नाबालिग बालक/ बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। जिले में हुई सायबर ठगी के मामले में ठगी गई राशि में से कुल 5,56,08, 870 रुपए को होल्ड करवाकर फरियादियों को कुल 1,52,91,620 की राशि रिफंड करवा दी गई है बाकी रकम के रिफंड की कार्रवाई जारी है।
नए साल में नशे के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन ‘नश्वर’ अभियान
सिटी एसपी ने बताया कि नए साल में मादक पदार्थों की तस्करी व कोचिंग संस्थानों के आसपास नशा बेचने वाले के खिलाफ ऑपरेशन ‘नश्वर’ अभियान चलाया जाएगा। ड्रग्स तस्करी रोकने व सूचना देने के लिए पुलिस ने 9530442777 नम्बर जारी किए है। सिटी पुलिस ने साल 2024 में कोचिंग एरिया क्षेत्र में नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 56 मामले एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए। 62 अपराधी को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के कब्जे से134 किलो 399 ग्राम गांजा, 11 किलो 669 ग्राम डोडा चूरा, 165 ग्राम 640 मिलीग्राम स्मैक व 8 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *