नये साल के पहले दिन सवाई माधोपुर में धुंध और कोहरे का दौर जारी रहा। यहां पिछले कुछ समय से यहां घना कोहरा और धुंध देखा जा रहा है। बुधवार सुबह यहां घना कोहरा और धुंध छाई रही। इस दौरान यहां सुबह साढ़े सात बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वहीं मंगलवार को दोपहर को यहां अच्छी धूप देखी गई। हालांकि इस दौरान यहां पर तेज ठंडी हवाएं चलती रही। बुधवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से सवाई माधोपुर में विजिबिलिटी 30 मीटर तक रही। सवाई माधोपुर में मंगलवार पूरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पिछले दो में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान फिर से एक बार सिंगल डिजिट में पहुंच गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह बाद पारा डबल डिजिट में पहुंचा है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के आगामी दो सप्ताह तक सवाई माधोपुर में तेज ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहने और शीतलहर के आसार है। जिससे जनजीवन प्रभावित रहेगा।


