कोटा में आज फिर मौसम बदल गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के वक्त बादल छाए रहे। 8 बजे बाद ग्रामीण क्षेत्र के मंडाना, चारचौमा, किशोरपुरा इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मंडाना में ओले भी गिरे। अचानक से मौसम में बदलाव होने से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज बरसात आंधी का अलर्ट जारी किया है। आंधी बारिश का दौर रुकने के बाद कोहरा रहेगा इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से बारिश हो सकती है। मंडाना में सुबह 8 बजे करीब तेज हवा चली ओर अचानक से बारिश हुईं।बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश का दौरे करीब आधे घंटे चला। यही स्थिति चारचौमा व किशोरपुरा में भी देखने को मिली। यहां भी बारिश हुई। बारिश होने से फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


