कोटा में हनीट्रैप में फंसाने वाली गैंग के 3 पकड़े:युवती अब भी पकड़ से दूर, व्यापारी को मिलने बुलाया, किडनैप कर रकम ट्रांसफर करवाई

शहर की अनंतपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर प्रेम जाल (हनी ट्रैप) में फंसा कर रूपए हड़पने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बोरखेड़ा निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अलीना नाम की युवती के साथ मिलकर 25 फरवरी को एक व्यापारी से 1 लाख रुपए हड़पे थे। अन्नतपुरा थाना सीआई भूपेंद्र सिंह में बताया कि 3 मार्च को चित्रगुप्त कॉलोनी दादाबाड़ी निवासी प्रशांत विजय ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि मोनिका सिंघानिया नाम की सोशल मीडिया आई डी से 5 दिन तक बात की। फिर उसने 25 फरवरी को मिलने के बहाने कर्णेश्वर महादेव मंदिर इलाके में मिलने बुलाया। मंदिर के रास्ते में चार युवकों ने मेरी ही कार में मुझे किडनैप कर लिया। 2-3 घंटे तक डराया धमकाया। फिर फोन पे से दो बार में 1 लाख रूपए ऑन लाइन ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने वारदात करना कबूल किया इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बैंक अकाउंट व सोशल मीडिया की जानकारी के बाद आरोपी चेतन जांगिड़ उर्फ बिट्टू (25),अल्तमस खान उर्फ अल्लू (20), मुज्जमील खान (22) निवासी बोरखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने व्यापारी के साथ वारदात करना कबूला है। मिलने के लिए बुलाकर लूट करती है महिला भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विज्ञान नगर इलाके में रहने वाली अलीना नाम की युवती ने बॉम्बे योजना में रहने वाले सागर अग्रवाल को मुंह बोला भाई बना रखा है। दोनों मिलकर शहर के व्यापारियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर, पुलिस केस का डर बात कर रुपए ऐंठने का काम कर रहे थे। अलीना ने मोनिका सिंघानियां नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बना रखा है। इस अकाउंट से चेटिंग के जरिए लोगों को प्रेमजाल में फंसा लेती है। फिर मिलने के बहाने बुलाकर लोगों को किडनैप कर रकम ऐंठने का काम करती है। वारदात के बाद से ही अलीना व सागर अग्रवाल फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है। अलीना के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *