कोटा में हल्का कोहरा छाया:दिन व रात के पारे में 6 डिग्री का अंतर, सर्द हवा से गलन बढ़ी, दो दिन में फिर बदलेगा मौसम

कोटा में लगातार दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए हुए है। ओर हल्की धुंध है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह कोहरा देखने को मिला। मौसम हुए बदलाव से दिन का पारा 7 डिग्री तक गिरा है। जिससे दिन व रात के तापमान में 6 डिग्री का अंतर रह गया। सर्द हवा से गलन बढ़ गई। आज बारिश के आसार नजर आ रहे है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से आंधी का दौर शुरू होने व बारिश की संभावना जताई है। कोटा में बुधवार को भी मौसम में ठंडक घुली रही। बीते 24 घंटे में पारे में काफी उतार हुआ। दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे आया। अधिकतम तापमान 27.3 से गिर कर 19.9. डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.1.डिग्री से बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। अगले 24 घंटे में पाला पड़ा तो धनिया, सरसों, चने की फ़सल में नुकसान का बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *