प्रदेश भर में अप्रैल के महीने में गर्मी के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। दिन-ब-दिन कोटा शहर का तापमान बढ़ रहा है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिला प्रशासन भी बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए स्कूल, कॉलेज, मजदूरों के लिए गाइडलाइन जारी करेगा। हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने बताया कि हीट वेव से आमजन को बचाव के लिए जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। मौसम में राहत उपायों को लेकर नगर निगम, जिला परिषद, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी होगी। श्रमिकों के लिए छाछ-नींबू पानी की व्यवस्था रखें कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने निर्देश दिए कि हीट वेव के बचाव के लिए गर्मी में राहगीरों, नरेगा मजदूरों, निर्माण एवं खनन श्रमिकों के लिए छाया, पानी, नींबू पानी और छाछ की व्यवस्था करने को कहा है। आमजन भी एडवाइजरी की पालना करते हुए लू-तापघात से बचाव के लिए समुचित उपाय करें। आमजन को पर्याप्त पानी पीने के साथ ही नींबू पानी, छाछ के सेवन की सलाह दी गई है। काम के लिए घंटे तय होंगे गोस्वामी ने निर्देश दिए कि हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े व टोपी से ढकने, आंखों की सुरक्षा के लिए धूप चश्मे का प्रयोग करने की भी सलाह दी है। कृष्णा शुक्ला ने बताया कि मजदूर तबके के लोगों के लिए काम करने के कुछ घंटे तय किए गए हैं। इसी के साथ कोचिंग संस्थान में भी समय तय किया गया है। जिसकी एडवाइजरी जल्द ही जारी की जाएगी।


