ताश के पत्तों पर सट्‌टा लगाते 7 जुआरी गिरफ्तार:2 लाख से ज्यादा की राशि जब्त, थाना पुलिस और डीएसटी ने की कार्रवाई

बारां जिले में थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 1 हजार 610 रुपए की जुआ राशि जब्त की है। एसपी राजकुमार चौधरी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम मझारी में छापेमारी की गई। पुलिस ने हरिओम किराड, बबलू, रामरतन कुम्हार, सुनील, श्रीचंद, कैलाशचंद और गुड्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 लाख 1 हजार 610 रुपए की जुआ राशि जब्त की गई है। एक आरोपी रामकरण उर्फ मिट्ठू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *