कोटा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर पीयूष समारिया ने कक्षा 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए 7 और 8 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। स्टाफ को स्कूल आना होगा। बाकी कक्षाएं सुबह 10 से शाम 4 बजे यथावत संचालित होगी। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर के आस-पास
कोटा में सर्द हवा से ठंड और बढ़ने के साथ ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर के आसपास रही। ग्रामीण इलाकों में कोहरे के असर ज्यादा देखने को मिला। कोटा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से आसपास पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी छुट्टी
सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। 8 जनवरी तक स्कूल टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक किया है। मौसम विभाग के अनुसार- तीन दिन तेज सर्दी के बाद 9 जनवरी से राहत मिल सकती है लेकिन 11 जनवरी से मौसम बदलने पर मावठ को संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 1 डिग्री गिरा
जिले में आज सुबह भी कोहरा छाया रहा। पार्क और हरियाली वाली जगहों पर ओंस की बूंदें दिखाई दी। लोग सर्दी से बचाव का जतन करते नजर आए। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 1 डिग्री गिरा 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सोमवार की अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री व न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक का तापमान


