कोडरमा में तीन वर्षीय बिरहोर बच्ची चार माह से लापता:परिजन वापसी की आस में, पड़ोस के बच्चों के साथ खेलने गई पर वापस नहीं लौटी

कोडरमा जिले से एक तीन वर्षीय बिरहोर बच्ची पिछले चार माह से लापता है। मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियारडीह स्थित बिरहोर कॉलोनी की यह बच्ची 4 सितंबर से नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची का नाम सुमन बिरहोर है। उसके पिता बबलू बिरहोर ने बताया कि 4 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे सुमन पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ बरियाडीह चौक की ओर गई थी। लगभग एक घंटे बाद उसके साथ गए सभी बच्चे घर लौट आए, लेकिन सुमन वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बरियारडीह चौक, आसपास के क्षेत्रों, कुओं और तालाबों में बच्ची की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता बबलू बिरहोर ने मरकच्चो थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। चार महीने बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *