कोलारस में अंडे के पैसों पर विवाद, मारपीट:वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में अंडे के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम खटीक मोहल्ला निवासी कुनाल धानुक कटरा मोहल्ला स्थित आविद खान की अंडे की दुकान पर अंडे लेने पहुंचा था। कुनाल का आरोप है कि उसने 30 रुपये के अंडे खरीदे और 500 रुपये का नोट दिया, लेकिन दुकानदार ने 500 रुपये का नोट लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पैसे वापस न मिलने पर कुनाल ने अपने साथियों दीपक और भरत धानुक को मौके पर बुलाया। इसके जवाब में आविद खान ने समीर खान, सोहिल खान और मोईन खान को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद आविद, समीर, सोहिल और मोईन ने लाठियों व डंडों से कुनाल, दीपक और भरत के साथ मारपीट की। पीड़ित कुनाल धानुक की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने आविद, समीर, सोहिल और मोईन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *