पन्ना में ब्रेकर से बाइक बेकाबू, उछलकर गिरा युवक:चेहरे और हाथ-पैर में लगी चोट, मनकी गांव से द्वारी जा रहा था

पन्ना जिले की सड़कों पर नियमों के खिलाफ बनाए गए ऊंचे स्पीड ब्रेकर अब लोगों की जान के दुश्मन बनने लगे हैं। सोमवार, 12 जनवरी को अकोला के पास एक ऐसा ही हादसा हुआ, जहां ऊंचे ब्रेकर की वजह से एक बाइक फिसल गई और 20 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, मनकी गांव का रहने वाला शेर दिल आदिवासी (20 वर्ष) सोमवार को अपनी बाइक से बहन के घर द्वारी गांव जा रहा था। जैसे ही वह अकोला के पास पहुंचा, सड़क पर बने एक ऊंचे और खराब बनावट वाले ब्रेकर पर उसकी तेज रफ्तार बाइक उछल गई। संतुलन बिगड़ने के कारण युवक बीच सड़क पर जा गिरा। चेहरे और पैरों में आई गंभीर चोटें इस एक्सीडेंट में शेर दिल के चेहरे और पैरों में गहरी चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स की टीम उसकी देखरेख कर रही है। हादसों को न्योता दे रहे ब्रेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बनाए गए ये ब्रेकर तय नियमों के हिसाब से नहीं हैं। इनकी ऊंचाई ज्यादा होने और सही संकेत न होने की वजह से आए दिन गाड़ियां यहां बेकाबू हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *