कोलारस में किसान के खेत में भूसा जला:बोरवेल लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग, एक लाख से ज्यादा नुकसान

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता गांव में गुरुवार दोपहर एक किसान के खेत में रखे भूसे और प्याल में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर परिषद कोलारस की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भारी मात्रा में रखा भूसा और प्याल जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित किसान जीतू गुर्जर ने बताया कि उसने अपनी लगभग 20 बीघा खेती से निकला भूसा और प्याल खेत में इकट्ठा कर रखा था। उसके ऊपर से पड़ोसी किसान के बोरवेल के लिए बिजली की लाइन गुजर रही थी। इसी लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भूसे में आग लग गई। किसान के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पूरा भूसा और प्याल जलकर राख हो गया। इस घटना में किसान को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जीतू गुर्जर ने प्रशासन से इस नुकसान की भरपाई के लिए मदद की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *