कोल्हान इंटर कॉलेज और इस्टीम स्कूल में पौधरोपण

चाईबासा| कोल्हान इंटर कॉलेज एवं इस्टीम पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान इंटर कॉलेज के प्राचार्य एवं इस्टीम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार झा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण न केवल प्रकृति का एक उपहार है, बल्कि जीवन का आधार भी है। पर्यावरण की सुरक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है, क्योंकि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पेड़-पौधों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *