चाईबासा| राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए झामुमो ने जिले के सभी प्रखंड व नगर में निगरानी समिति का गठन किया है। उक्त जानकारी लागुरी ने प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को लेकर आए दिन नगर व प्रखंडों से शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर जिला झामुमो गंभीर है। जिले में अबुआ आवास और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पारदर्शिता लाना जरूरी है। जनता का हमेशा शिकायत रही है कि प्रखंड और नगर पालिका क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। इसी को लेकर जिला झामुमो ने एक निगरानी समिति का गठन किया है। जिसमें चाईबासा नगर से इकबाल अहमद, चक्रधरपुर नगर से ज्योति सीजुई, सदर चाईबासा- मानाराम कुदादा, झींकपानी-हरिलाल करजी, टोंटो-बुधराम लागुरी, हाटगम्हरिया-विकास गुप्ता, खूंटपानी- कांडे बिरसा तीयू, तांतनगर- विश्वनाथ बाड़ा, मंझारी- चन्द्र मोहन बिरुवा, कुमारडुंगी- दिनेश चन्द्र महतो, मझगांव- मो. मुजाहिद अहमद, जगन्नाथपुर- संदेश सरदार, नोवामुंडी-अशोक दास, मनोहरपुर बंधना उरांव, आनंदपुर एवं गुदड़ी- राहुल आदित्य, गोइलकेरा- अकबर खान, सोनुआ- दीपक कुमार प्रधान, बंदगांव- प्रेम मुंडरी, चक्रधरपुर -प्रखंड से विनय प्रधान को शामिल किया गया है।


