कोहरा छाया, पारा गिरा…मगर हौसला नहीं, प्रैक्टिस जारी है

अमृतसर | सुबह-शाम ठंड और कोहरे ने जोर पकड़ लिया है। वीरवार को दिन का पारा 21.6 डिग्री और रात का 6.1 डिग्री दर्ज रहा । अधिकतम पारा सामान्य से 2.1 डिग्री कम और न्यूनतम एक डिग्री अधिक रहा। इस सर्दी में भी जीएनडीयू के खेल मैदान में खिलाड़ी अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में जुटे हैं। उनके हौंसले सर्दी और कोहरा बढ़ने के बावजूद बुलंद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिन दिन में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान न्यूनतम पारा 6 से 8 और अधिकतम पारा 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ेगी और कोहरा और सताएगा। हालांकि दिन में धूप कुछ देर के लिए राहत दे रही है। जीएनडीयू के खेल मैदान में सुबह 7 बजे धुंध के बीच बच्ची को रनिंग की प्रैक्टिस करवाते कोच । – फोटो : सुनील कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *