यूजर चार्जेस 50 रुपए से बढ़ाने का प्लान, 25 पुरानी गाड़ियां पहले से कूड़ा कलेक्शन में लगी हुईं

भास्कर न्यूज | अमृतसर अवर्डा के काम छोड़ने से शहर में करीब 2 माह से बना कूड़ा संकट जल्द खत्म होगा। नई थ्री-आर कंपनी की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर 23 नई गाड़ियां मंगवाई जा चुकी हैं, जबकि 7 रास्ते में हैं। वहीं 25 पुरानी गाड़ियां पहले ही वाल्ड सिटी और दुर्ग्याणाा मंदिर के आसपास के इलाकों में कूड़ा उठाने के लिए लगाई जा चुकी हैं। 6 दिसंबर को कूड़ा कलेक्शन के काम का उद्घाटन करने की तैयारी है। निगम की ओर से कंपनी के साथ एग्रीमेंट का प्रोसेस लगभग पूरा कर लिया गया है जो अगले हफ्ते तक फाइनल कर लिया जाएगा। वहीं, यूजर चार्जेस बढ़ाए जाने पर प्लान बनाया जा रहा है। 2019 में हाउस की मीटिंग में मता (रेजोल्यूशन) पास हुआ था कि हर साल 5 फीसदी यूजर चार्जेस बढ़ाया जाएगा मगर 7 साल तक नहीं बढ़ाया गया। हालांकि अब बढ़ाने का प्लान अंदरखाते तैयार किया जा रहा है। रेजोल्यूशन के मुताबिक 35 फीसदी तक यूजर चार्जेस बढ़ाया जा सकता है जो 50 से बढ़कर 67 रुपए तक पहुंच जाएगा। हालांकि यह चार्जेस कम या अधिक भी हो सकता है। चूंकि निगम व कंपनी के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है। फिलहाल, यूजर चार्जेस तय होने के बाद लोगों के घरों से कूड़ा उठाने को लेकर मनमाना तरीके से 100-100 रुपए की वसूली का जो खेल चल रहा है वो खत्म हो जाएगा। वहीं मेयर जतिंदर मोती भाटिया का कहना है कि पूरी क्षमता से कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होने के बाद गंदगी की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *