यूपी में एक बार फिर मौसम अचानक बदल गया। लखनऊ, कानपुर और कन्नौज में सुबह बारिश हुई। दोपहर में महाकुंभ में मकर संक्रांति स्नान से पहले बूंदाबांदी शुरू हो गई है। शनिवार देर रात सहरानपुर, आगरा, मथुरा, और गाजियाबाद में बरसात हुई। बारिश से गलन और बढ़ गई। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। सुबह 45 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। कानपुर, लखनऊ आने वाली 100 से अधिक ट्रेनें 5 घंटे तक लेट रहीं। इसके अलावा फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिला है। मस्कट से लखनऊ आने वाला विमान 3.15 घंटे की देरी से उतरा। इधर, कौशांबी में तड़के 3 बजे कोहरे के चलते कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार भाजपा के दो नेताओं की मौत हो गई। एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है-बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 10 किमी स्पीड से हवाएं चलेंगी। वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे भाजपा नेता कौशांबी युवा मोर्चा जिला मंत्री मनीष मौर्य (28) अपने साथी संघ कार्यकर्ता धीरज कुशवाहा (29) और भाजपा कार्यकर्ता संजय मौर्या (27) के साथ वाराणसी गए थे। वहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। रात में लौटते वक्त कोखराज थाना के रोही बाईपास के पास हादसा हो गया। हादसे में मनीष मौर्य और धीरज कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। अब जानिए प्रदेश का मौसम प्रदेश में शनिवार रात लगातार दूसरे दिन अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान बारिश की तस्वीरें देखिए- क्यों हो रही बारिश?
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ लगातार आने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। वर्तमान में ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन गई है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसका प्रभाव दिख रहा। विक्षोभ के दौरान मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ जाते हैं, लेकिन विक्षोभ जाते ही तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगती हैं। यह उत्तर-पश्चिमी हवाएं बर्फीली होती हैं। इन हवाओं के कारण शीतलहर आ जाती है। जेट स्ट्रीम हवाओं से पहाड़ों जैसी गलन रहेगी
कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक SN सुनील पांडेय ने बताया- बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में कमी आएगी। 12.6 किमी रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलेंगी। जेट स्ट्रीम एक तरह की वायु धारा है जो वायुमंडल में ऊपर बनती है। इससे मैदानी इलाकों में पहाड़ों जैसी गलन रहेगी। इस महीने दूसरी बार मौसमी चक्र से बदलाव हो रहा है। हवा की दिशा भी बदलेगी। इससे मौसम में बदलाव दिखाई देगा। राजस्थान, केरल तट के पास, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। अब शहरों के हाल जानिए- गाजियाबाद में रात में बारिश, पारा 8 डिग्री पहुंचा गाजियाबाद में शाम से लेकर रात तक रुककर बूंदाबांदी होती रही। 15 दिन में दूसरी बार बे-मौसम बारिश से मौसम में बदलावा आया है। सर्दी और भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया है। अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आज सुबह तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है, जहां बीच बीच में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा है। हवा सामान्य से तेज चलने से सर्दी बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में बारिश, जेट स्ट्रीम हवाएं चलेंगी लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज शाम तक अलग अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया- बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में कमी आएगी। 12.6 किमी रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चलेंगी। इससे मैदानी इलाकों में पहाड़ों जैसी गलन रहेगी। पुरवाई हवा के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में बारिश से 3 °C गिरा पारा सहारनपुर में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडक और नमी बढ़ा दी है। रविवार सुबह बारिश रुकने के बाद भी ठिठुरन का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर रुक-रुककर बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 3°C गिरा है। बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। AQI 303 पहुंच गया है। हालांकि, सर्दी और बारिश का यह दौर किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है। पढ़ें पूरी खबर कन्नौज में 25 मिनट बारिश, अब सर्द हवाएं चल रहीं कन्नौज में सुबह 25 मिनट तक बारिश हुई। सर्द हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हाथरस में देर रात बारिश, सुबह से कोहरा छाया हाथरस में देर रात बारिश हो रही है। सुबह से हल्का कोहरा छाया है, जिससे वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्द हवाएं भी चल रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहरा ले रहे। कानपुर में 61 ट्रेनें लेट आईं
शनिवार को कोहरे के चलते कानपुर आने वाली 61 ट्रेनें 10 घंटे तक लेट आईं। इस दौरान 975 यात्रियों ने टिकट लौटाए। 42 यात्रियों को कनेक्टिंग आरक्षण की वजह से दूसरी ट्रेनों से भेजा गया। कानपुर सेंट्रल आने वाली ये ट्रेनें रहीं लेट ——————————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 18 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट:हिमाचल के ताबो में पारा -10.2°C; यहां आज बर्फबारी की संभावना बीते दिन दिल्ली में हल्की बारिश के बाद शहर का न्यूनतम तापमान 7.7°C दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17°C रहा, जो सामान्य से 3°C कम है। वहीं, घने कोहरे की वजह से 45 ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में सुबह 12.30 बजे से 1.30 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर रही। पढ़ें पूरी खबर


