क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट में किंडरगार्टन विभाग की तरफ से क्रिसमस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में नृत्य कर सबको मोहित कर दिया। विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्यार, शांति और सद्भाव के संदेश को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना था। अंत में सभी बच्चों को उपहार व मिठाइयां वितरित की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *