सरायकेला| सरायकेला प्रखंड के मुरुप स्थित देवी स्थल माता ठाकुरानी दरह परिसर में रविवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज (महालिमोरुप) का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मिलन समारोह में क्षेत्रीय गौड़ समाज व गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मां ठाकुरानी देवी की पूजा अर्चना कर समाज व परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। वनभोज में मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पितोवास प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा व आपसी एकजुटता जरूरी है। कार्यक्रम को केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान,अभिमन्यु गोप व नागेश्वर प्रधान ने भी संबोधित किया।समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय प्रवक्ता उमाकांत प्रधान ने किया।मौके पर परमेश्वर प्रधान,जगन्नाथ प्रधान, प्रह्लाद गोप,यशवंत प्रधान,मुरली प्रधान, आकाश प्रधान,सूर्य प्रधान,अर्जुन प्रधान,भैरव प्रधान,तीर्थो प्रधान,सीतानाथ प्रधान,दीनबंधु प्रधान,शैलेंद्र प्रधान व जगदीश प्रधान समेत अन्य उपस्थित रहे।


