अमृतसर| उतरी विधानसभा क्षेत्र के खंडेवाला चौक मजीठा रोड पर बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं पूर्व मेयर इंजीनियर श्वेत मलिक ने किया। आयोजन भाजपा नेता अंकुश मेहता की ओर से कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव कपिल शर्मा, युवा भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष गौतम अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष किशोर रैना, शक्ति कल्याण, भाजपा व्यापार मोर्चा पंजाब सचिव अमन भनोट, जजी प्रधान और कुलदीप पाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


