भास्कर न्यूज | अमृतसर एआई के जरिए सिख धर्म के बारे में गलत कंटेंट बनाने पर रोक लगाने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने रिपोर्ट एसजीपीसी को सौंप दी। शिरोमणि कमेटी के उप सचिव हरभजन सिंह वक्ता ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सोशल मीडिया पर सिख धर्म के बारे में गलत जानकारी फैलाने के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए ऐसा आपत्तिजनक कंटेंट फैलने से रोकने के लिए कमेटी प्रधान धामी ने इस फील्ड में काम करने वाले एक्सपर्ट्स की एक सब-कमेटी बनाई थी। इसलिए शुक्रवार को हुई मीटिंग में मौजूद लोगों ने अपने कीमती सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान बताए गए विचारों की रिपोर्ट शिरोमणि कमेटी प्रधान धामी को दी जाएगी, जिस पर मंज़ूरी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सब-कमेटी के सदस्यों ने भविष्य में इस फील्ड में शिरोमणि कमेटी को हर तरह का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। मीटिंग में श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के वीसी डा. सरप्रीत सिंह, डॉ. गुरपाल सिंह खालसा कॉलेज पटियाला, डॉ. जगदीप सिंह मल्ही गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना, डॉ. सतिंदरपाल सिंह गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना, हरमीत शाह सिंह यूके, डॉ. सरबजोत सिंह यूके, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सिस्टम प्रशासक करमवीर सिंह और इंचार्ज शिवराज सिंह मौजूद थे, जबकि डॉ. हरजिंदर सिंह संधू अमेरिका से ऑनलाइन शामिल हुए।


