खंडोली पर्यटक स्थल में हाई मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू

भास्कर न्यूज | गिरिडीह खंडोली पर्यटक स्थल पर हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने को लेकर पोल लगाने का काम विद्युत विभाग ने शुरू कर दिया है। एक महीने के अंदर खंडोली पर्यटक स्थल हाई मास्ट लाइट से जगमगा जाएगी। हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए 100 बिजली पोल, 200 केवीए का दो ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जा रहा है। इस बात की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने रविवार को दी। गौतम ने कहा िक बीते माह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार खंडोली पर्यटन स्थल निरीक्षण के दौरान खंडोली में लाइट की लचर व्यवस्था को देखते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता को खंडोली मोड़ से पर्यटन स्थल की चारो और हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्देश दिया था। मंत्री का निर्देश मिलते ही विद्युत कार्यपालक अभियंता ने विद्युत कनीय अभियंता को खंडोली में हाई मास्ट लगाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने कहा कि एक महीने में खंडोली में हाई मास्ट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। हाई मास्ट लाईट लग जाने से खंडोली में पर्यटकों की संख्या में चार गुणा वृद्धि होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *