खन्ना में ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत:2 महिलाएं समेत 3 घायल; सभी एक ही परिवार के, अंतिम अरदास में जा रहे थे

लुधियाना के खन्ना में ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 2 महिलाएं समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं और अंतिम अरदास में जा रहे थे। हादसा सेह गांव के पास हुआ है। मृतक की पहचान सलौदी निवासी 60 वर्षीय हरदेव सिंह के रूप में हुई है। घायलों में 70 वर्षीय परमजीत कौर, 48 वर्षीय सकिंदर कौर और 50 वर्षीय संगत सिंह शामिल हैं। जो सलौदी के रहने वाले हैं। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल जानकारी अनुसार, घटना उस समय हुई जब यह परिवार सलौदी गांव से ऑटो में गांव कोटली (खमाणों) में होने वाली एक अंतिम अरदास में जा रहा था। रजवाहे वाले रोड पर गांव सेह के पास ऑटो अचानक बेकाबू होकर पलट गया। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में हरदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। एसएमओ डॉक्टर मनिंदर भसीन के अनुसार, अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *