सरायकेला | जिले के खरसावां और नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पांच आयुष ग्रामों में जिला आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 415 मरीजों का निःशुल्क जांच और उपचार किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमार ने किया। जिला आयुष समिति सरायकेला के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मरीजों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श के साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार किया गया। डॉ. पूनम कुमार ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति की सुविधा पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से गांव के लोगों में आयुष चिकित्सा के प्रति विश्वास बढ़ा है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। सरायकेला | श्री शनिदेव भक्त मंडली ने मंडली पुत्री वर्षा चौधरी के विवाह के दान सामग्री दी है। दान सामग्री में लकड़ा का एक पलंग, लकड़ी का एक ड्रेसिंग टेबल, एक मैट्रेस दिया है।इस मद में मंडली के द्वारा 20300 रुपए खर्च किया गया है। वर्षा का विवाह 25 फरवरी को कुकड़ू प्रखंड के ग्राम दुलमी स्थित दुर्गा मंदिर में संपन्न होना है। चांडिल ब्रांच के सदस्य संदीप हाजरा के माध्यम से यह मामला मंडली के संज्ञान में आया। मंडली की टीम आज दो घंटे का सफर तय कर ग्राम दुलमी पहुंची तथा परिजनों को दान सामग्री प्रदान की।इस अवसर पर मंडली के संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, अध्यक्ष राजेश चाचरा, सचिव उज्जवल घोष, आशीष बनर्जी, माणिक गोराई, गौरांगो धर, भागीरथ गोराई, संदीप उपस्थित थे।


