नेताजी सुभाष स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

सरायकेला | जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में मंगलवार को खरसावां प्रखंड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा के पीएलवी द्वारा बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेषकर पालन-पोषण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के घरेलू विवाद या अन्य कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क वकील की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।कार्यक्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई तथा आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विधिक जानकारी से ही समाज में जागरूकता और न्याय तक पहुंच संभव है। इस अवसर पर शिक्षक अजय कुमार नायक, शिक्षिका शिवानी महतो, पीएलवी कुमारी लक्ष्मी गुंदुवाऔर आलोक कुमार साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *