खरोरा में जीवन कथा का वाचन हुआ

महासमुंद| ग्राम खरोरा में रामनवमी पर पांच दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन समारोह का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में किया जा रहा है। मानस मंडली भगवान राम की कथाओं को अलग-अलग प्रसंगों के माध्यम से प्रवचन और भजनों के जरिए प्रस्तुत कर रहे है। वहीं बड़ी संख्या में रसिक श्रोतागण कथा स्थल में पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। 6 अप्रैल को शाम चार बजे जय मानस मंडल के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामकथा की तत्पश्चात स्थानीय मानस मंडली ने मानस गान की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी ने भगवान श्री राम की जीवन को कथा के माध्यम से बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *