खलिहान से 10 बोरी धान चोरी, अपराध दर्ज हुआ

राजिम| नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 15 निवासी किसान संत साहू के खलिहान से अज्ञात चोरों द्वारा धान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने बीती रात्रि के समय खलिहान में रखी 10 बोरी धान चोरी कर ली। सुबह खलिहान पहुंचने पर धान गायब मिलने पर किसान संत साहू ने आसपास तलाश की, किंतु कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित किसान ने वार्ड पार्षद कुलेश्वर साहू के साथ राजिम थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर राजिम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस द्वारा खलिहान के आसपास के रास्तों, वाहनों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *