खालसा कॉलेज चौक के साथ लगती सर्विस लेन की हालत बद से बदतर हो चुकी है। यह मार्ग न केवल कॉलेज बल्कि पंजाब नाटशाला जाने वाले दर्शकों के लिए भी मुख्य रास्ता है। पूरी तरह टूटी हुई सड़क के कारण पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को गिरने से बचने के लिए बेहद मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस रास्ते को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।


