दोरनापाल| संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में नुवा बाट की टीम से तीरंदाजी में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते जिले का नाम रोशन किया है। तीरंदाजी में सुकमा के नुवा बाट खिलाड़ियों ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। नुवा बाट के खिलाड़ी मड़काम मुन्ना 31 वर्ष, माड़वी सुक्का 38 वर्ष, ने पहली बार बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लिया। मड़काम मुन्ना ने नुवा बाट की व्हीलचेयर रेस में गोल्ड मेडल जीता। वहीं सुकमा जिले को दूसरा स्थान मिला, जिसके लिए रजत पदक दिया गया। माड़वी सुक्का ने कांस्य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीजापुर जिले के किशन हपका ने हासिल किया। रजत पदक विजेता मड़काम मुन्ना ने बताया कि आईईडी सर्चिंग के दौरान उनका पैर आईईडी पर पड़ गया था।


