मेडिकल कॉलेज छात्रों ने की वनमंत्री से छात्रावास की मांग

महासमुंद| महासमुंद मेडिकल कॉलेज के छात्रों को आ रही छात्रावास संबंधी समस्याओं को लेकर व वन विभाग के प्रशिक्षण छात्रावास को छात्रों के लिए उपलब्ध कराने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने वन मंत्री केदार कश्यप से भेंट कर चर्चा की। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी वर्तमान में उचित आवास व्यवस्था न होने के कारण काफी परेशान हैं। कई छात्र शहर के दूर-दराज के इलाकों में रहने को मजबूर हैं, इससे उनकी पढ़ाई और आवागमन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि यदि महासमुंद वन विभाग के प्रशिक्षण छात्रावास को मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है, तो भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी और वे एकाग्रता के साथ अपनी शिक्षा पूरा कर सकेंगे। डॉ. चोपड़ा के अनुरोध पर वन मंत्री केदार कश्यप ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने मौके पर ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) से फोन पर चर्चा की और इस दिशा में यथासंभव सहयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री कश्यप ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर छात्रों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *