खेतों में अधिक पेस्टीसाइड डालने का मामला संसद में उठाया गया

जयपुर | किसानों के खून में जहरीले कीटनाशकों की पुष्टि और ‘कैंसर’ के बढ़ते खतरे पर केन्द्र सरकार जल्दी ही कदम उठाए और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करे। इसके अलावा बेतहाशा कीटनाशकों के उपयोग की नई एसओपी जारी की जाए और जैविक कीटनाशकों के प्रयोग को बढ़ावा देने की नीति पर काम किया जाए। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में दैनिक भास्कर की खबर का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार से यह मांग की। कस्वां ने लोकसभा में रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कृषि में बढ़ते कीटनाशकों के प्रयोग से गंभीर स्वास्थ्य सम्बन्धित जो तथ्य सामने आए हैं वो खतरनाक स्थिति का साफ संकेत हैं। सामने आया है कि किसानों के रक्त परीक्षण में खतरनाक स्तर के कीटनाशक व रासायनिक तत्व पाए गए हैं। 19 किसानों की जाँच में ऑर्गेनोफॉस्फेट, प्रायथ्रॉइड, ग्लाइफोसेट जैसे तत्वों की उपस्थिति दर्ज की गई है जो कि कैंसर, तंत्रिका तंत्र क्षति, हार्मोन असंतुलन और दीर्घकालीन स्वास्थ्य हानि के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *