भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को पलामू में आत्मा व कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण सहित अन्य विभिन्न तरह के जानकारी देने के लिए पलामू में दो टीम बनाई गई है। गुरुवार को टीम वन द्वारा टेमराई चैनपुर, नावाडीह, रामगढ़ में गांव स्तर पर जाकर कृषकों से सीधा संवाद कर खरीफ फसल की खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। सिंचाई की नवीनतम तकनीक ड्रिप और स्प्रिंकलर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को कैसे दूर करें किट और रोगों का प्रबंध कैसे करें फसल कटाई के उपरांत होने वाले नुकसान का ध्यान कैसे रखें कृषकों की आय दुगुनी कैसे की जाए इस पर गहन मंथन किया गया। कैसे किसान कृषि विभाग से जुड़कर उनकी योजनाओं का लाभ ले सके इसके बारे में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा ने विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि अभियंता द्वारा ड्रिप सिंचाई प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सुधीर झा ने दीक्षित कृषि संकल्प अभियान के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने मोटे अनाज की खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दिया। डॉ. अशोक कुमार सिन्हा ने कृषि यंत्रीकरण का उपयोग खेती में लागत को कैसे काम किया जाए इस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रंजन पांडेय, मुखिया दयानंद प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद ने अपनी बातों को रखा। महुआडांड़| झारखंड की समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा 2 और 3 जून को नेतरहाट में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें झूमर, छऊ और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। यह कार्यक्रम नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सभागार में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक की उपस्थिति में होगा। इस दिन पारंपरिक झूमर और छऊ नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव के आखिरी दिन विविध जनजातीय नृत्य प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित होगा।


