बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 किलो डोडा-पोस्त बरामद किए है। पुलिस की भनक लगने पर आरोपी मौके से भागने सफल हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गांव उपरला गांव में अवैध डोडा-पोस्त की सप्लाई घर से हो रही है। इस पर चौहटन थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ते ने गांव निवासी प्रकाश पुत्र मानाराम के घर पर दबिश दी। खेत में बने मकान में प्लास्टिक कट्टों में डोडा-पोस्त छुपाए हुए थे। पुलिस ने जब्त कर माप-तौल करने के बाद 27 किलो 914 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किए। पुलिस कार्रवाई के दौरान भनक लगने से आरोपी पहले से ही मौका से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। चौहटन थानाधिकारी राजुराम बामणिया ने बताया- आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है। वहीं पूरे मामले की जांच धनाऊ पुलिस को दी गई है। कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार, भुराराम, हडवंताराम, जगदीश, श्रवण कुमार और महिला कांस्टेबल जेठी शामिल रही। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में अवैध मादक पदार्थ कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा है। इसको लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन तस्कर और सप्लायर मादक पदार्थ की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है।


