लुधियाना। खालसा कॉलेज फॉर वुमन, सिविल लाइंस के संस्कृत विभाग ने संस्कृत दिवस के अवसर पर क्रीडया–संस्कृतम् कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल मुख्य अतिथि रहीं, जबकि हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कामिनी साहिर और डॉ. सोनिया माला ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। क्रीडया–संस्कृतम् का उद्देश्य छात्रों को खेल-खेल में संस्कृत शब्दों का ज्ञान देना और उन्हें भाषा से आत्मीय रूप से जोड़ना था। इस दौरान ओम् उच्चारण, वर्ग बनाओ, संख्या खेल, वस्तु मेल, शरीर के अंगों के नाम पहचानना और पर्ची द्वारा भोजन बनाने जैसे विभिन्न खेल आयोजित किए गए।


