जालंधर| खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड के जूडो सेंटर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 55 किलो भारवर्ग में शिवांश वशिष्ट और नकुल अरोड़ा ने 60 किलो में गोल्ड और साहिल ने बेहतर प्रदर्शन कर पंजाब और जालंधर का नाम रोशन किया। पंजाब की जूडो टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों का सोमवार को जूडो सेंटर पहुंचने पर उप-जिला एजुकेशन अधिकारी राजीव जोशी, जिला जालंधर जूडो एसोसिएशन के प्रधान परमजीत टक्कर, सुरिंदर कुमार इंटरनेशनल जूडो रेफरी, सुलिंदर सिंह, नरेश कुमार ने स्वागत किया। इस मौके पर राजीव जोशी ने कहा कि जूडो में जालंधर के खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर पर पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच सुरिंदर कुमार की मेहनत की बदौलत पंजाब में सबसे बेहतरीन सेंटर जालंधर का जूडो खेल विंग है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, प्रिंसिपल हरमेश लाल घेड़ा, प्रिंसिपल सुखदेव लाल, योगेश कुमार, जिला खेल कोअॉर्डिनेटर अमनदीप कौंडल, इकबाल सिंह रंधावा, दीपक कपूर, शक्ति सिंह ने बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों के साथ राजीव जोशी, परमजीत टक्कर व अन्य।


