खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025:कानपुर विवि ने फर्जी खिलाड़ी उतारे; गोल्ड दिलाने वालों की जगह चहेते खिलाड़ी खेले

राजस्थान में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 हो रहे हैं। इसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की फुटबॉल टीम में फर्जी खिलाड़ी खेल रहे हैं। इन्होंने न तो सेंटर जॉन और न ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लिया, फिर भी इनका खेलो इंडिया टूर्नामेंट के लिए सलेक्शन हो गया। दरअसल, पिछले साल का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स इस बार हो रहे हैं, इसलिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने पोर्टल में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की छूट दी, इसका फायदा उठा कर यूनिवर्सिटी ने फर्जी खिलाड़ियों का चयन कर दिया। यूनिवर्सिटी ने उठाया फायदा – खेलो इंडिया का आयोजन पिछले साल नहीं हो सका, इसलिए ऑल इंडिया खेलने वाले कई खिलाड़ी सरकारी नौकरी में लग गए। कुछ पढ़ाई छोड़ दी इसलिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ(AIU) ने टीमों के खिलाड़ियों को रिपलेसमेंट की छूट दी, ताकि ट्रायल से दूसरे खिलाड़ी को टीम में उनकी जगह ले सके। इसी का फायदा उठाते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने उन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जो ऑल इंडिया में गोल्ड लेकर आए, उनकी जगह पर चहेते बिना किसी ऑल इंडिया टूर्नामेंट खेलने वालों को शामिल कर लिया, जबकि गोल्ड जीतने वाली अभी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई भी कर रहे हैं, जो खेलो इंडिया टूर्नामेंट में खेलने के लिए लगातार यूनिवर्सिटी के प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। सेंटर जॉन व विवि गेम्स; टीम लिस्ट में अबूजर, मोसिन, सिद्धांत का नाम नहीं भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि साल 2024 में सेंटर जॉन और ऑल इंडिया फुटबॉल का टूर्नामेंट का आयोजन भी छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में हुआ, जिन्होेने ऑल इंडिया टूर्नामेंट में भी फर्जी खिलाड़ियों को खिला दिया। ऑल इंडिया में यूनिवर्सिटी को गोल्ड दिलाने वाले सुधीर यादव, अभिषेक निगम और राजीव राणा को खेलो इंडिया के लिए टीम से बाहर करते हुए उनकी जगह पर अपने चहते अबूजर, मोसिन और सिद्धांत लखेरा को पोर्टल पर नाम डालकर सलेक्शन किया। साल 2024 में हुए सेंटर जॉन और आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में टीम की लिस्ट देखी तो उसमें अबूजर, मोसिन और सिद्धांत लखेरा का कहीं भी नाम नहीं है। इसी तरह शूटिंग प्रतियोगिता में भी कई खिलाड़ियों के खेलो इंडिया में फर्जी खेलने की शिकायत आई है। खेले शुभांकित, सर्टिफिकेट रोनित को दिया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से पहले भी आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी कानपुर यूनिवर्सिटी ने फर्जीवाड़ा किया था। जहां ऑल इंडिया टूर्नामेंट में शुभांकित का सलेक्शन हुआ था, जिसने सेंट्रल जोन टूर्नामेंट भी खेला, लेकिन ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में बाहर से रोनित को सीधे लास्ट फाइनल में खिला दिया, उसके बाद विजेता टीम का मेडल शुभांकित को दिया, जबकि सर्टिफिकेट रोनित को दिया। इसी तरह, यूनिवर्सिटी टीम में ऑल इंडिया के लिए टीम में कांति राज को खिलाया, लेकिन उनको भी केवल मेडल दिया, सर्टिफिकेट बाहर से आए खिलाड़ी राहुल को दे दिया। “हमने तो खेलो इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक ही टीम भेजी है। ऐसा नहीं की किसी गलत खिलाड़ी को भेजा है। क्योंकि मैं खुद भी यूनिवर्सिटी एसोसिएशन का अध्यक्ष भी हूं।”
-विनय पाठक, कुलपति,छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *