खेल महोत्सव में बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता

सरायकेला | गम्हरिया प्रखंड के जयकान शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय में स्कूल के एचएम व गायत्री परिवार प्रचारक दल के सदस्य स्व संजीव महतो की याद में जयकान खेल महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले शिविर का उद्घाटन अतिथियों ने स्व संजीव महतो की चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर उनकी पत्नी सह जिप सदस्य स्नेहा महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान डॉ शुभेंदु महतो, बेनी माधव महतो, देवलाल महतो, मुनेश्वर महतो, समीर महतो समेत अन्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *