खैरथल में बीजेपी जिला संगठन की बैठक:राजस्थान सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर जोर

खैरथल में शुक्रवार को बीजेपी जिला अलवर उत्तर की जिला संगठन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार के सफलतम​​​​​​​ दो वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियों और योजनाओं को आम जनता तथा मंडल स्तर तक पहुँचाना था। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी और सह प्रभारी गौरव यादव ने संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। उन्होंने जिले में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन जिला महामंत्री पवन यादव ने किया। ये रहे मौजूद
​​​​​​​इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, रामकिशन मेघवाल, रोहितास प्रधान, जिला महामंत्री रमेश रावत, अनूप यादव, सीताराम चेयरमैन, बस्तीराम प्रधान, जेपी प्रधान, अंकुर दायमा सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *