झालावाड़ के डग में अग्रवाल-खंडेलवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन गंगापुर सिटी में हुए लाठीचार्ज के विरोध में दिया गया। समाज के लोग गंगापुर सिटी में शांतिपूर्ण तरीके से अपने सामाजिक अधिकारों की मांग कर रहे थे। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ज्ञापन में कई मांगें रखी गईं। इनमें लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा शामिल हैं। समाज ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में समाज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश गर्ग, दिनेश अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, ललित अग्रवाल, लालचंद प्रेमी, प्रेम प्रेमी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।


