गजनेर रोड पर अनदेखी का जामः बीच सड़क पर पत्थर और टूटी पट्टियां बन रहीं मुसीबत

गजनेर रोड पर पुलिस लाइन चौराहे से लेकर ओवरब्रिज तक सड़क बनाने के लिए एक तरफ की सड़क को बीते 15 दिन से बंद किया गया है। इसके चलते दोनों साइड का ट्रैफिक एक ही ओर से गुजर रहा है। इसके कारण गजनेर रोड पर लगभग दो किलोमीटर का जाम पूरे दिन लगा रहता है। जिसमें एंबुलेंस, आफिस कर्मी, छात्र, हवाई अड्डा और गजनेर तथा पूगल की ओर जाने वाले फंसकर परेशान हो रहे हैं। हजारों लोगों की परेशानी से प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। उल्टे प्रशासन की, जिम्मेदार विभागों की लापरवाही से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उनके वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। लोगों को समस्या से बचाने के लिए एक भी ट्रैफिक पुलिस के कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। कोई वैकल्पिक मार्ग देने के साथ पहले संकरे ओवरब्रिज की आधी सड़क पर बीच में छोटे बड़े पत्थर रखकर डिवाडर बनाने की कोशिश की गई है इसके चलते इन पत्थरों पर ही कारों के पहिए चढ़ जा रहे हैं जो हादसे के साथ ही जाम को और खराब बना रहे हैं। कुछ बाइक सवार पैदल चलने के लिए बनाए गए कुछ ऊंचे फुटओवर पर बाइक आदि चढ़ा दे रहे हैं जो बीच में कई स्थानों पर टूटी पट्टियों के कारण उनमें गिर कर हादसे की वजह बन रहे हैं। प्रशासन को आधी सड़क को दो हिस्से में बांटने के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग देकर इस ओवरब्रिज को वन-वे करना चाहिए। फुटओवर की टूटी पट्टियों को तत्काल प्रभाव से बदला जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *