डूंगर कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राओं ने निभाई भागीदारी

डूंगर कॉलेज के विज्ञान भवन में बुधवार को एचडीएफसी बैंक और प्राणिशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर के प्रभारी डॉ. कैलाश कुमार स्वामी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ विधायक जेठानंद व्यास और सत्यप्रकाश आचार्य ने किया। प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में हुआ। विधायक व्यास और आचार्य ने जनवरी माह में होने वाले प्राणिशास्त्र के कैंसर एवं विकिरण पर केन्द्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि इस तरह के आयोजन से संस्था के चरित्र और उसके मूल्यों का दर्पण होते हैं। प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि डूंगर महाविद्यालय अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव ही जागरूक रहकर अपने पथ पर अग्रसित रहा है। बैंक के निखिल माथुर ने भी विचार रखे। शिविर में सभी संकायों के प्रोफेसर , एनएसएस, रोवर्स, एनसीसी के स्वयंसेवकों के साथ छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 10 से 3 बजे तक की अवधि में कुल 50 सदस्यों ने रक्तदान कर अपने कर्तव्य और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *