गढ़ा रेलवे फाटक के कारण लगा रहता है जाम, स्कूल वैन भी फंसती हैं

जालंधर | बस स्टैंड और गढ़ा रोड के बीच बना रेलवे फाटक शहरवासियों के लिए दिन-ब-दिन बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर फाटक बंद होने के बाद इस रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे बस स्टैंड से डिफेंस कॉलोनी जाने वाले लोग भी परेशान हुए। हालात ऐसे थे कि दोपहिया और फोर व्हीलर रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। जाम की एक वजह मौके पर ट्रैफिक कर्मी का न होना भी था। रोड सेफ्टी कमेटी मेंबर और ट्रैफिक एक्सपर्ट सुरिंदर सैनी ने कहा कि बस स्टैंड से गढ़ा रोड और डिफेंस कॉलोनी के बीच में जो फाटक आता है। उस पर या तो ओवर ब्रिज बनाया जाए या फिर अंडर ब्रिज। क्योंकि दोनों तरफ जगह काफी है और दोनों ऑप्शन से ही ट्रैफिक की समस्या का हल हो सकता है। वहीं, जब तक ओवर ब्रिज और अंडर पास नहीं बन जाता है तब तक डिफेंस कॉलोनी की तरफ जाने वाली रोड पर ट्रैफिक मुलाजिम तैनात होना चाहिए। क्योंकि इस रूट पर बड़े अस्पताल है और कई स्कूल भी। इलाकावासियों की मांग .ट्रैफिक कर्मी तैनात हो जाम में फंसे लोगों ने बताया कि उन्हें जरूरी कामों के लिए जाना था, लेकिन घंटों जाम में फंसे रहने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्कूल वैन, एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी भी जाम में उलझे रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि फाटक बंद होते ही जाम लग जाता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने प्रशासन से फाटक के पास ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है ताकि जाम न लगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *