आगामी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस 2026 का पर्व राजस्थान पुलिस के लिए गौरव और सम्मान का संदेश लेकर आएगा। इस अवसर पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) परिसर में आयोजित समारोह में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा चयनित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-रोल प्रदान किए जाएंगे। महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिलेगा विशेष सम्मान समारोह में राजस्थान पुलिस के कई शीर्ष और वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता,एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ,संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली,लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार,महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ, नई दिल्ली नवज्योति गोगोई,विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल हैं। उप महानिरीक्षक, एसपी व अन्य अधिकारी भी सूची में सम्मानित अधिकारियों की सूची में आगे उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा,पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव,उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार हर्ष वर्धन अग्रवाल,राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना तथावित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा शामिल हैं। मंत्रालयिक संवर्ग का भी बढ़ा मान पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा,अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर,वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी,द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनियाँ,कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल हैं। समारोह को लेकर दिशा-निर्देश जारी सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 26 जनवरी को सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।


