गन्ना किसानों को उन्नत खेती की ट्रेनिंग दी, इंटरक्रॉपिंग से बढ़ सकती है इनकम

भास्कर न्यूज | जालंधर उन्नत कृषि योजना के तहत एग्रीकल्चर और किसान कल्याण विभाग की गन्ना ब्रांच की ओर से गांव मंडियाला में गन्ना किसानों के लिए दो दिन की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह ट्रेनिंग केन कमिश्नर पंजाब डॉ. अमरीक सिंह के दिशा-निर्देशों और प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. मनधीर सिंह की अगुवाई में आयोजित हुई। ट्रेनिंग कैंप में विशेषज्ञों ने किसानों को गन्ने की उन्नत खेती तकनीक, कीट नियंत्रण, बीमारी प्रबंधन और इंटरक्रॉपिंग के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। असिस्टेंट गन्ना डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार गन्ने की फसल में इंटरक्रॉपिंग को बढ़ावा देने के लिए डेमोंस्ट्रेशन देगा, ताकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाई जा सके। विशेषज्ञों ने कहा कि गन्ना पंजाब की चौथी प्रमुख नकदी फसल है, जो विपरीत मौसम के बावजूद किसानों को स्थिर आमदनी देती है। उन्होंने लंबी दूरी से बुवाई, मलचिंग और धान की पराली के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। किसानों को मिट्टी जांच, संतुलित खाद और सही मार्केटिंग अपनाने की सलाह भी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *