टिप्पर के पीछे टकराया मिनी ट्रक, बीच फंसे ड्राइवर को लोगों ने 23 मिनट में बाहर निकाल जान बचाई

रविवार को रात 10:00 बजे गांधी कैंप के गेट के सामने वर्कशॉप चौक की तरफ यू टर्न ले रहे टिप्पर के पीछे मिनी ट्रक टकरा गया। यह ट्रक वर्कशॉप चौक से डीएवी कॉलेज के फ्लाईओवर की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक बहुत तेज था। इस जबरदस्त टक्कर के साथ मिनी ट्रक के अंदर ड्राइवर फंस गया। खून की उल्टी आने लगी। उसे 23 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसने शराब पी रखी थी। जबकि सीट पर ही शराब और बोतल भी थी। हादसे का कारण सबको क्लियर हो गया मगर समय पर उसे बाहर ना निकाला जाता तो जान भी जा सकती थी। उसे बाहर निकालने के लिए किसी अन्य राहगीर को रोककर उसकी कार से पहले जैक लिया गया। जैक द्वारा मिनी ट्रक की चेसी को सीधा करके ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की गई। ड्राइवर ने अपना नाम सौरभ बताया जोकि पठानकोट बायपास चौक के नजदीक का रहने वाला था। उसकी टांगें मिनी ट्रक की चेसी में फंसी हुई थी। जब जैक के जरिए चेसी को सीधा करने में लोग सफल रहे तो किसी अन्य राहगीर से एक मजबूत रस्सी ली गई। फिर वहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोक कर उसके चालक से मदद ली गई। ट्रक के पीछे रस्सी बांधी गई और रस्सी का दूसरा हिस्सा डैमेज हुए मिनी ट्रक की चेसी के साथ बांधा गया। फिर ट्रक को चला कर रस्सी को खींचा गया। इस तरीके से ड्राइवर को बाहर लाया जा सका और इतने में एंबुलेंस 108 पहुंची। प्राथमिक सहायता के बाद ड्राइवर की हालत ठीक थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *